Break the Comfort Zone
दुनिया को अपनी व्यस्तता बताकर, बड़ी तस्सली से हूँ में सोता |
नयी कोशिश से डरता हूँ, इसलिए लोगो को बताने के लिए बहाने तैयार होते हैं,
दुसरो की सफलता को किस्मत बताकर, मेरे अपने जलवे और अंदाज़ होते हैं |

छोटी-छोटी सी उपलब्धियों में मदहोश सा हो जाता हूँ,
यहाँ सब कुछ अस्थाई है, जानकर भी अनजान सा बन जाता हूँ |
हाँ, अंदर ही अंदर थोड़ा सा घबराता हूँ,
रोज एक सी जिंदगी तो आखिर, मेँ भी नहीं जीना चाहता हूँ |
तो आज मेँ एक नया कदम बढ़ा रहा हूँ,
अपने आलस्य और डर को अब अलविदा कहने जा रहा हूँ |
चुनौती और विपरीत परिस्थ्तियों का सामना करना मुझे स्वीकार हैं,
पर बिना कुछ करे ही मर जाना, ये नहीं मेरे संस्कार हैं |
हार नहीं मानूंगा, कोशिश करता ही जाऊंगा,
विफल भी हो गया तो क्या, खुद से तो नज़रे मिला पाऊंगा ।
0 Comments